सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात, जून में आएंगी कई बहुप्रतीक्षित फिल्में

सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात, जून में आएंगी कई बहुप्रतीक्षित फिल्में

यूंतो हर महीने सिनेमाघरों में नई फिल्में रिलीज होती हैं लेकिन जून का महीना सिनेमालवर्स के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है. दरअसल जून में कई मच अवेटेड और बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज होने जा रही हैं जो एंटरटेनमेंट की महाडोज देंगी.इनमें एक्शन से लेकर रोमांटिक और कॉमेडी ड्रामा तक शामिल हैं. तो चलिए यहां जून में रिलीज होने वाली सभी फिल्मों की पूरी लिस्ट चेक कर लेते हैं.

टॉक्सिक
यश स्टारर टॉक्सिक साल की सबसे बड़ी और मच अवेटेड फिल्म है. पहले ये धुरंधर 2 के साथ 19 मार्च को रिलीज होने जा रही थी लेकिन मिडिल ईस्ट की टेंशन की वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी थी. अब ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. बता दें कि फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया सहित कई स्टार्स नजर आएंगे.

कॉकटेल 2
जून में रिलीज होने वाली दूसरी बड़ी फिल्म शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2 है. इस फिल्म को लेकर भी फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित रोमांटिक ड्रामा सीक्वल 19 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

वेलकम टू द जंगल
वेलकम फ्रेंचाइजी की वेलकम टू द जंगल को लेकर भी फैंस में काफी एक्साइटमेटं है. फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, श्रेयस तलपड़े, राजपाल यादव, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज सहित कई कलाकारों नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और ये फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

मैं वापस आऊंगा
'मैं वापस आऊंगा' 12 जून, 2026 को रिलीज होने वाली है. फेमस फिल्म मेकर इम्तियाज अली की इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ नजर आएंगे. यह फिल्म प्रेम और तड़प की एक खूबसूरत कहानी पेश करती है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments