महासमुंद में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद :  जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के निकट एक गांव में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कक्षा दूसरी की छात्रा एक शादी में आई हुई थी और कुछ सामान लेने के लिए किराना दुकान गई थी, जहां नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। इसकी जानकारी नाबालिग ने अपने परिजनों को दी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

परिजनों ने बागबाहरा थाने में घटना की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 79 एवं पाॅक्सो एक्ट की धारा 9,10 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी टामेश्वर ओगरे उम्र 21 वर्ष निवासी सुनसुनिया को गिरफ्तार किया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments