बार-बार चेहरा धोने के बाद भी तेलीय त्वचा? ये घरेलू उपाय आएंगे काम

बार-बार चेहरा धोने के बाद भी तेलीय त्वचा? ये घरेलू उपाय आएंगे काम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन लोगों की त्वचा ऑयली रहती है, उन्हें गर्मियों के मौसम में ज्यादा दिक्कत महसूस हो सकती है। आज हम आपको दादी-नानी के एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके त्वचा पर मौजूद ऑयलीनेस को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।पोषक तत्वों से भरपूर इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए और आपको महज कुछ ही हफ्तों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

कैसे बनाएं फेस पैक- इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी पाउडर, चंदन पाउडर और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून मुल्तानी मिट्टी पाउडर और एक स्पून चंदन पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में थोड़ा सा गुलाब जल एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अगर आपके पास गुलाब जल नहीं है, तो आप ठंडे पानी को भी यूज कर सकते हैं। आप इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

यूज करने का तरीका- आपको इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस फेस पैक को तब तक अपनी त्वचा पर लगाए रखना है, जब तक ये सूख न जाए। जब फेस पैक सूख जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-3 बार यूज कर सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर ये फेस पैक आपके चेहरे पर मौजूद एक्‍सट्रा ऑयल को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। क्या ऑयली स्किन की वजह से आपके चेहरे पर दाग-धब्बे भी निकलते रहते हैं? अगर हां, तो इस फेस पैक की मदद से आप दाग-धब्बों को भी हटा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में इस फेस पैक को लगाने से त्वचा को ठंडक भी मिलती है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments