बालोद जिले में 22 नवीन सेवा सहकारी समितियों का हुआ शुभारंभ

बालोद जिले में 22 नवीन सेवा सहकारी समितियों का हुआ शुभारंभ

बालोद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप द्वारा आज बालोद जिले में 22 नवीन सेवा सहकारी समिति का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी 22 नवीन सेवा सहकारी समितियो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन सभी नवीन सेवा सहकारी समितियों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने नवीन सेवा सहकारी समितियों के शुभारंभ होने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 525 नवीन समितियों के निर्माण से सहकारिता अब सभी ग्रामों के पास पहुँच रही है। इसके माध्यम से अब किसानों को खाद बीज, नकद, बचत काउंटर, माइक्रो एटीएम से आहरण जैसे बहुत सारी सुविधाएं घर के पास ही प्राप्त होने लगेगी। किसानों को भी अपने धान विक्रय करने में भी आसानी होगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

साय ने कहा कि सहकारिता का क्षेत्र और भी विस्तृत हो रहा है। इसके साथ-साथ सहकारी क्षेत्रो में विश्वसनीयता बढ़ने के साथ साथ पारदर्शिता भी बड़ी है। उल्लेखनीय है कि बालोद जिले के कमरौद, सनौद, डुंडेरा, माहुद अ, सरेखा, तिलोदा, दरबारी नवागांव, खपरी, बम्हनी, ठेमा बुजुर्ग, सुरडोंगर, नलकसा, चिखली, भर्रीटोला, बिटाल, खलारी, चन्दनबिरही, पेंडरवानी, भुरकाभाट, खोलझर, झरनटोला एवं परसाडीह ग्रामों में नवीन सेवा सहकारी समिति का गठन हुआ है। इन सभी नवीन सेवा सहकारी समितियों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आरपी राठिया ने बताया कि जिले में 22 समितियों के निर्माण से इस अंचल के किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। खाद बीज केसीसी, नकद आहरण जैसे कार्य आसानी से संपादन होेने के साथ-साथ आगामी खरीफ सीजन में किसानों को धान विक्रय की भी सुविधा प्राप्त हो सकेगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments