रायपुर : आईपीएल सीजन के बीच ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मुंबई और ओडिशा के भवानीपटना तक फैले इस गिरोह पर एक साथ दबिश देकर पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बड़े सट्टा पैनल नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 82 मोबाइल, 10 लैपटॉप, नगदी और सट्टे से जुड़ा सामान भी बरामद किया है।
रेलवे स्टेशन के पास से मिला सट्टे का सुराग
जानकारी के अनुसार, पुलिस को 13 अप्रैल को सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक कार में बैठा व्यक्ति आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन को चिन्हित किया। वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ में उसने अपना नाम मनदीप सिंह निवासी टाटीबंध रायपुर बताया। इस दौरान उसकी मोबाइल फोन की जांच करने पर पाया गया कि वह ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के जरिए आईडी बनाकर और उन्हें वितरित कर क्रिकेट सट्टा चला रहा था। उसके पास से नगदी रकम भी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसके अन्य साथी रायपुर, मुंबई, महाराष्ट्र, गोवा और ओडिशा से सट्टा पैनल का संचालन कर रहे हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
आरोपी मनदीप सिंह ने बताया कि कमलेश देवांगन (निवासी चंगोराभाठा, डीडी नगर, रायपुर) सट्टे की रकम कलेक्शन का काम करता है। इसके आधार पर पुलिस ने कमलेश देवांगन को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से 20,000 रुपए नगद बरामद किए गए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि मुंबई में हर्ष नागदेव अपने साथियों के साथ ‘बजरंग ग्रुप’ एप के जरिए सट्टा चला रहा था, जबकि दुर्ग के हरीश नायक और सन्नी देवांगन, ओडिशा में रहने वाले खुमान साहू के साथ मिलकर भवानीपटना में ‘रेड्डी पैनल’ का संचालन कर रहे थे। इस जानकारी के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर रेड कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।
रेड कार्रवाई की जानकारी
प्रकरण 01: मुंबई रेड
मुंबई में की गई रेड कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से हर्ष नागदेव सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो ‘बजरंग ग्रुप’ एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 62 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, 5 एटीएम कार्ड, 2 चेकबुक, 3 एलईडी, 2 वाई-फाई राउटर तथा सट्टे के हिसाब-किताब की 1 डायरी (कापी) जब्त की गई।
प्रकरण 02: ओडिशा रेड
ओडिशा के भवानीपटना में की गई रेड में खुमान साहू सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो ‘रेड्डी बुक’ पैनल के माध्यम से सट्टा चला रहे थे। उनके कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 20 सिम कार्ड, 1 चेकबुक, 1 पासबुक तथा सट्टे के हिसाब-किताब की 2 कॉपी जब्त की गई।
प्रकरण 03: दुर्ग रेड
ओडिशा रेड के साथ-साथ तय रणनीति के तहत दुर्ग में भी कार्रवाई की गई। यहां ‘रेड्डी एप’ के ओडिशा पैनल के संचालक हरीश नायक उर्फ भोला नायक (25 वर्ष) निवासी सिकोला बस्ती, मोहन नगर, दुर्ग और उसके साथी सन्नी देवांगन (36 वर्ष) निवासी धनोरा, दुर्ग को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 60 एटीएम कार्ड, 1 चेकबुक, 5 मोबाइल फोन, 1 लाख रुपये नगद और एक कार (क्रमांक CG 07 BZ 9730) बरामद की गई।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी
रायपुर से गिरफ्तार आरोपी
मुंबई से गिरफ्तार आरोपी
ओडिशा (भवानीपटना) से गिरफ्तार आरोपी
दुर्ग से गिरफ्तार आरोपी


Comments