कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा एवं आदिवासी विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा एवं आदिवासी विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे: कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के दिशा सभाकक्ष मे, स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की संयुक्त विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न शैक्षणिक एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उन्हें समय-सीमा में पूर्ण कराना रहा। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, डीएमसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि शिक्षा विभाग अंतर्गत कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। इसके लिए अधिकारियों का एक समर्पित व्हाट्सएप/ऑनलाइन समूह बनाकर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

राज्य छात्रवृत्ति योजना के तहत सभी पात्र विद्यार्थियों को समय-सीमा में छात्रवृत्ति राशि का भुगतान सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी संस्था प्रमुखों की बैठक आयोजित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने को कहा गया। साथ ही सभी प्राचार्यों को एम.बी.यू. (मास्टर बेसिक अपडेट) के कार्य को प्राथमिकता से तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अप्रारंभ एवं अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु बीआरसी एवं डीएमसी को नियमित निरीक्षण करने तथा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत 16 जून 2026 से 30 जून 2026 तक जिले के सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में “नेवता भोजन” कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए, जिससे विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं पोषण स्तर में सुधार हो सके।
बैठक में पेंशन प्रकरणों के निराकरण को भी गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी लंबित पेंशन प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। कलेक्टर सुश्री ममगाई ने अंत में कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि जिले के विद्यार्थियों एवं हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments