मारुति ला रही नई माइक्रो SUV, Ignis की लेगी जगह, Exter-Punch को देगी चुनौती

मारुति ला रही नई माइक्रो SUV, Ignis की लेगी जगह, Exter-Punch को देगी चुनौती

मारुति सुजुकी अपनी ऑल-न्यू माइक्रो एसयूवी लाने वाली है। इसका कोडनेम Y43 है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह डिस्कंटिन्यू हुई इग्निस की जगह लेगी। कंपनी ने अभी Y43 की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

उम्मीद की जा रही है कि यह अगले साल मार्केट में एंट्री कर सकती है। मारुति सुजुकी की यह नई माइक्रो एसयूवी मार्केट में पहले से मौजूद हुंडई एक्सटर और टाटा पंच को टक्कर देगी। आइए जानते हैं इस अपकमिंग माइक्रो एसयूवी के बारे में।

मिल सकते हैं कई पावरट्रेन ऑप्शन

नई माइक्रो एसयूवी को कंपनी माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल, CNG/CBG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ लॉन्च कर सकती है। साथ ही इसका 1.2 लीटर Z सीरीज इंजन पर बेस्ड एक पावरफुल हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है। इस छोटी एसयूवी में माइल्ड-हाइब्रिड सेटअप के साथ 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। कंपनी मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन्स के साथ 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन भी ऑफर कर सकती है। यह माइक्रो एसयूवी खासतौर से उन लोगों को टागरेट करेगी, जो फर्स्ट टाइम बायर्स हैं और जिन्हें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी की तलाश है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सुजुकी के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने की उम्मीद

मारुति की नई छोटी एसयूवी में आपको अपराइट एसयूवी स्टाइलिंग देखने को मिल सकती है। यह हाई-एंड फीचर्स से लैस होगी। यह मॉडल स्विफ्ट हैचबैक की बराबरी करेगा, जो भारत में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। यह सुजुकी के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने की उम्मीद है। यह वही प्लैटफॉर्म है जिस पर स्विफ्ट, फ्रॉन्क्स, बलेनो और डिजायर भी बेस्ड हैं। कंपनी का मानना है कि Y43 माइक्रो एसयूवी से हर साल 2.5 लाख यूनिट्स की अडिशनल सेल्स होगी। इग्निस की तरह ही, नई मारुति Y43 माइक्रो एसयूवी को NEXA के प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क से सेल किया जाएगा।

आने वाली है YMC Electric MPV

मारुति की इस एमपीवी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यह भारतीय बाजार में 2026 की आखिरी तिमाही में लॉन्च हो सकती है। कंपनी इसे इस साल दिवाली फेस्टिव सीजन से पहले लॉन्च कर सकती है। YMC कोडनेम वाली यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक थ्री-रो एमपीवी डोमेस्टिक मार्केट में किआ कैरेंस क्लैविस ईवी और BYD eMax 7 को टक्कर देगी। मारुति YMC में आपको ई-विटारा के ज्यादातर एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे।

इनमें बैटरी पैक, इलेक्ट्रिक मोटर और प्लेटफॉर्म शामिल हैं। ई-एमपीवी का एक टोयोटा वेरिएंट भी होगा, जिसके भारत में 2027 की शुरुआत तक लॉन्च किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक एमपीवी में वही 49 kWh और 61 kWh के बैटरी पैक हो सकते हैं, जो एक बार चार्ज करने पर मैक्सिमम 500 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेंगे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments