किरंदुल का 12.5 करोड़ का गौरव मार्ग फिर बन गया गड्ढों का गड्ढा, जनता परेशान, प्रशासन मौन

किरंदुल का 12.5 करोड़ का गौरव मार्ग फिर बन गया गड्ढों का गड्ढा, जनता परेशान, प्रशासन मौन

दंतेवाड़ा: किरंदुल आम जनमानस में आक्रोश और चिंता का विषय बन चुकी किरंदुल की मुख्य सड़क एक बार फिर से खस्ताहाल हो गई है। बस स्टैंड से लेकर रिंग रोड नंबर-4 तक साढ़े 12 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह महत्वपूर्ण सड़क अब गड्ढों से भरी पड़ी है। महज कुछ समय पहले बनी यह सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि वाहन चालकों के लिए इसे पार करना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनकी वजह से रोजाना वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर शाम के समय दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

चिंताजनक बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस सड़क से रोज गुजरते हैं, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर यह सड़क कब दुरुस्त होगी?स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि गड्ढों के पास रुक रुक कर चलना पड़ता है , जिससे यातायात और जाम की समस्या पैदा हो रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

जनता की मांग:
प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से तत्काल इस मुख्य मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा रही है, ताकि आम जनमानस को जान-माल का खतरा कम हो सके।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments