बेमेतरा में नए आरक्षकों को नियुक्ति आदेश, DIG Ramakrishna Sahu ने दिया मार्गदर्शन

बेमेतरा में नए आरक्षकों को नियुक्ति आदेश, DIG Ramakrishna Sahu ने दिया मार्गदर्शन

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग 2023-24 आरक्षक भर्ती के अंतर्गत दुर्ग रेंज में बेमेतरा जिले के रिक्त आरक्षक (जी.डी.) पद के लिए चयनित नवनियुक्त आरक्षकों के दस्तावेजों एवं चरित्र सत्यापन उपरांत उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर 03 नवनियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने चयनित नवनियुक्त आरक्षकों को पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ आम जनता की सेवा करने हेतु प्रेरित किया तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने नवनियुक्त आरक्षकों को सेवा, अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए पुलिस सेवा के उद्देश्य के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

नियुक्ति आदेश प्राप्त करने वाले 03 नवनियुक्त आरक्षकों देवेन्द्र जंघेल, खेमसिंह राजपूत, अविनाश में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। अब तक कुल 74 नवनियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, जेल अधीक्षक राहुल पांडेय, स्टेनो संतोष सोनवानी, सउनि (अ) महेन्द्र भूआर्य, आरक्षक अमरदीप लहरे, प्रवीण ठाकुर सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments