Nitesh Tiwari की ‘Ramayana’ चर्चा में, रावण के रोल पर Yash का बड़ा बयान

Nitesh Tiwari की ‘Ramayana’ चर्चा में, रावण के रोल पर Yash का बड़ा बयान

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा में है. इस फिल्म में कई कलाकार एक साथ नजर आने वाले है. साउथ सुपरस्टार यश फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं. यश अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर खुलकर बातें कर रहे हैं.वहीं हाल ही में एक्टर ने अपने किरदार के बारे में कई जानकारियां शेयर की.

दरअसल, हाल ही में एक्टर सिनेमाकॉन फेस्टिवल में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया संगर बातचीत करते हुए अपने किरदार रावण को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए. उन्होंने बताया कि इस आइकॉनिक विलेन को पर्दे पर उतारना आसान नहीं था और इसके लिए उन्हें शारीरिक के साथ-साथ क्रिएटिव लेवल पर भी काफी मेहनत करनी पड़ी.

रावण के कॉस्ट्यूम पर की बात
यश ने अपने किरदार रावण के कॉस्ट्यूम को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि ब्लैक-गोल्ड आउटफिट, भारी मुकुट और आर्मर पहनना उन्हें 'पावरफुल' तो महसूस कराता था, लेकिन यह काफी भारी और थकाने वाला भी था. यश ने कहा कि इतने हैवी कॉस्ट्यूम में शूट करना आसान नहीं था और बीच-बीच में उसे उतारना पड़ता था.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

यश ने रावण के दस सिर को दिखाने के तरीके को लेकर दिलचस्प बात कही है. उन्होंने बताया कि फिल्म में इसे एक अलग और खास अंदाज़ में पेश किया जाएगा. यश के मुताबिक, रावण हर काम में माहिर था और उसी को उसके 'दस सिर' के रूप में दिखाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह सीन काफी खास और दिलचस्प होने वाला है, जिसे देखने में दर्शकों को मजा आएगा.

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'रामायण' की रिलीज़ को लेकर भी अपडेट सामने आया है. खबर है कि रावण का पूरा लुक अभी छुपाकर रखा गया है और जल्द ही इसे रिवील किया जा सकता है. वहीं, इस फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 के आसपास रिलीज़ करने की तैयारी है, हालांकि मेकर्स अक्टूबर के अंत में ही इसे रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम को किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का पहला टीजर भी रिलीज हो चुका है. इसके अलावा फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, सई पल्लवी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments