रायपुर: केदार कश्यप के विशेष सहायक बने शैलाभ साहू

रायपुर: केदार कश्यप के विशेष सहायक बने शैलाभ साहू

रायपुर : राज्य सरकार ने शैलाभ साहू को परिवहन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, संसदीय कार्य और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप का विशेष सहायक नियुक्त किया है। यह प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, शैलाभ कुमार साहू को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से इस पद पर नियुक्त किया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि उनकी नियुक्ति के साथ ही उप सचिव पुलक भट्टाचार्य को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ ई-ऑफिस, SPARROW, ई-एचआरएमएस तथा सामान्य प्रशासन विभाग के संबंधित कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

वर्ष 2013 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी शैलाभ साहू ने बलौदाबाजार, गरियाबंद और सारंगढ़ जैसे जिलों में कार्य करते हुए प्रशासनिक दक्षता में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने संसदीय चुनावों के दौरान मुख्य निर्वाचन कार्यालय में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अलावा उन्होंने परिवहन विभाग में लंबे समय तक आईटी का कार्य संभाला है।

शैलाभ साहू मंत्रालय में प्रशासनिक सुधारों के प्रमुख चेहरों में रहे हैं। वे राज्य में ई-ऑफिस, ई-एचआरएमएस और SPARROW जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिसके माध्यम से सरकार नीति निर्माण और उसके प्रभावी क्रियान्वयन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना चाहती है।

देखिये आदेश की कॉपी-








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments