MG Majestor जल्द लॉन्च, Toyota Fortuner को देगी कड़ी टक्कर; जानें फीचर्स और डेट

MG Majestor जल्द लॉन्च, Toyota Fortuner को देगी कड़ी टक्कर; जानें फीचर्स और डेट

नई दिल्ली :  MG Majestor भारत में 20 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने जा रही है। इस SUV को पहली बार 12 फरवरी को दिखाया गया था और तभी से लोग इसकी कीमत जानने का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय बाजार में यह गाड़ी Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq और Volkswagen Tayron R-Line जैसी SUV को टक्कर देगी।

MG Majestor का लुक और डिजाइन

इसमें खड़ी लाइनों वाल LED लाइट्स और तीन बीम वाली हेडलाइट्स दी गई हैं। इसका अगला हिस्सा काफी मस्कुलर है जिसमें काली ग्रिल और एक मजबूत प्लेट लगी है। साइड में काले रंग के शीशे (ORVMs), बॉडी के चारों ओर काली क्लैडिंग और 19-इंच के सुंदर अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ एक कोने से दूसरे कोने तक जुड़ी हुई LED टेललाइट्स हैं। साथ ही, एग्जॉस्ट पाइप (साइलेंसर) दिए गए हैं जिन पर क्रोन की फिनिशिंग है।

MG Majestor के फीचर्स

इसमें पीछे की तरफ वाइपर, ऊपर की ओर एक छोटा स्पॉइलर और उस पर स्टॉप लाइट दी गई है। साथ ही, पीछे के शीशे के नीचे Morris Garage की ब्रांडिंग भी मिलती है। यह कार आगे और पीछे दोनों तरफ से काफी भारी प्रीमियम महसूस होती है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

MG Majestor का लुक

गाड़ी के अंदर स्मोक एबोनी थीम दी गई है जिसमें लेदर की सीटों का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सीटों मे Ventilation और मसाज की सुविधा दी गई है जिससे लंबी यात्रा में थकान न हो। ड्राइवर की सीट को 12 अलग-अलग तरीकों से सेट किया जा सकता है। इसमें एक बड़ी पैनोरमिक सनरूफ, JBL के 12 स्पीकर वाला दमदार म्यूजिक सिस्टम और फोन चार्ज करने के लिए दो वायरलेस चार्जर दिए गए हैं।

MG Majestor के स्मार्ट फीचर्स

कार में 64 अलग-अलग कलर्स वाली एंबिएंट लाइटिंगै है। इसमें ब्लूटूथ की मिलती है और टेलगेट बिना हाथ लगाए बस पैर के इशारे से खुल जाता है। कार में सामान रखने के लिए 343 लीटर की जगह है लेकिन अगर आप तीसरी लाइन की सीटों को मोड़ देते हैं तो यह बढ़कर 1350 लीटर हो जाती है।

MG Majestor और ऑफ-रोडिंग

इसमें एक एडवांस 4x4 सिस्टम दिया गया है जिसमें 10 अलग-अलग मोड्स हैं। यह कार खुद तय कर सकती है कि उसे किस तरह की पावर की जरूरत है। चाहे शहर की सड़कें हों या रेत, चट्टान, कीचड़ और बर्फ इसमें हर रास्ते के लिए अलग ड्राइविंग मोड दिया गया है। इसमें ट्रिपल-डिफरेंशियल लॉक और M-Crawl मोड मिलता है जो खराब रास्तों पर कार की पकड़ मजबूत बनाए रखता है।साथ ही, यह कार 810mm गहरे पानी को आसानी से पार कर सकती है। इसमें 2-लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 215PS की जबरदस्त पावर देता है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments