नई दिल्ली : एक्टर प्रकाश राज एक बार फिर मुश्किल में फंस गए हैं, इस बार Ramayana पर अपने विवादित बयान को लेकर। ये बयान राज ने जनवरी में केरल साहित्य महोत्सव में दिया था और अब ये उनके लिए मुसीबत बन गया है।
प्रकाश राज (Prakash Raj) रामायण के उस रूप के बारे में बात कर रहे थे, जिसे बच्चों के एक थिएटर ग्रुप ने एक क्रिएटिव वर्कशॉप के दौरान मंच पर दिखाया था। इस महाकाव्य के उस रूप में भगवान राम और लक्ष्मण को उत्तर भारतीय के तौर पर दिखाया गया था, जिन्होंने दक्षिण में रावण के बगीचे से फल चुराए थे।
प्रकाश राज ने सुनाई ये काल्पनिक कहानी
प्रकाश राज ने केरल लिटरेचर फेस्टिवल में एक बच्चों द्वारा लिखी गई काल्पनिक रामायण (Ramayana) की कहानी सुनाई थी। जिसमें उन्होंने कहा- राम, लक्ष्मण और सीता दक्षिण की तरफ जा रहे थे, रास्ते में उन्हें भूख लगी तो राम ने कहा यह किसी का खेत है। लक्ष्मण ने पूछा क्या हम ये फल खा सकते हैं? तो राम ने कहा हां भूख लगने पर खा सकते हैं। जब वे फल खाने लगे तो वहां रावण और शूर्पणखा पहुंचे। शूर्पणखा ने जब इस पर सवाल उठाया तो रावण ने कहा कि वे भूखे हैं अभी उन्हें खा लेने दो बाद में देखते हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
जीएसटी वाली बात
फल खाने के बाद राम ने पैसे देने चाहे तो शूर्पणखा ने हिसाब जोड़कर उन्हें 2000 डॉलर देने को कहा। जिसमें जीएसटी (GST) भी जोड़ा गया। लेकिन राम-लक्ष्मण के पास पैसे नहीं थे तो उन्होंने 20 प्रतिशत की छूट (Discount) मांगी। लेकिन फिर भी इतने पैसे भी उनके पास नहीं थे। इस पर रावण ने कहा कि अगर वे पैसे नहीं सकते तो उन्हें इसकी भरपाई कुछ काम करके करनी होगी। तब रावण ने उन्हें बीज लगाने और पेड़ उगाने के लिए कहा।
इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से परिचय दिया तो राम ने कहा मैं नॉर्थ से राम हूं और रावण ने कहा- मैं साउथ से रावण हूं। मिलकर अच्छा लगा।
इसके साथ ही प्रकाश राज ने यह भी कहा कि कोई उत्तर भारत से आने वाले लोग साउथ इंडिया में हिंदी थोपने की कोशिश न करें और ये भी ना बताए कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज
भगवान राम और पवित्र महाकाव्य का मजाक उड़ाने के आरोप में अब राज के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत गुरुवार (16 अप्रैल) को प्रकाश राज के जानबूझकर किए गए दुर्भावनापूर्ण कामों को लेकर दर्ज की गई थी, जिनसे कथित तौर पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं।

वकील अमिता सचदेवा ने दिल्ली पुलिस के साउथ डिस्ट्रिक्ट साइबर सेल में एक्टर के बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। सचदेवा ने कहा कि इस तरह के बयान को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे इस मामले को गंभीरता के साथ आगे बढ़ाएंगी।


Comments