Apple Foldable iPhone: 2026 में दस्तक! क्या होगा खास, जानिए पूरी डिटेल

Apple Foldable iPhone: 2026 में दस्तक! क्या होगा खास, जानिए पूरी डिटेल

 नई दिल्ली : इस साल कथित तौर पर Apple अपने दो सबसे ज्यादा प्रतीक्षित प्रोडक्ट्स, एक AI-इनेबल्ड Siri और iPhone Fold को रिलीज करने की तैयारी में है। Apple फिलहाल इन दोनों ही एरियाज में कॉम्पिटिशन से थोड़ा पीछे चल रहा है। जहां AI फीचर्स आजकल लगभग हर स्मार्टफोन मेकर दे रहा है, वहीं फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शुरुआत Samsung ने 2019 में ही कर दी थी और तब से कई मैन्युफैक्चरर्स अपना कम से कम एक फोल्डेबल मॉडल लॉन्च कर चुके हैं।

फिलहाल एपल ने आधिकारिक तौर पर अपने फोल्डेबल फोन के बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन, अलग-अलग रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि कंपनी फोल्डेबल मार्केट में एंट्री करने जा रही है। वैसे, Apple फोल्डेबल मार्केट में देर से एंट्री तो कर रहा है, लेकिन कंपनी अपने डिवाइसेस में कुछ नया और हटकर देने के लिए जानी जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो Apple ने एक ऐसा हिंज डेवलप किया है जो ज्यादा ड्यूरेबल है और स्क्रीन की क्रीज को कम करता है ताकि एक नेचुरल स्क्रीन एक्सपीरियंस मिल सके। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि कंपनी Samsung के लेटेस्ट M16 OLED पैनल्स का इस्तेमाल कर सकती है। ये पैनल्स ज्यादा एनर्जी-एफिशिएंट होंगे, जिससे अपकमिंग AI-पावर्ड Siri और दूसरे AI फीचर्स के लिए डिवाइस में ज्यादा पावर मिल सकेगी। आइए जानते हैं अपकमिंग iPhone Fold के बारे में।

iPhone Fold लॉन्च टाइमलाइन

जैसे-जैसे सितंबर करीब आ रहा है, जब Apple आमतौर पर नए iPhones लॉन्च करता है, iPhone Fold के बारे में और भी जानकारी सामने आ रही है। एंथुसियास्ट्स उम्मीद कर सकते हैं कि ये सितंबर में iPhone 18 Pro मॉडल्स के साथ आएगा, हालांकि इसकी अवेलेबिलिटी को लेकर अभी थोड़ी अनिश्चितता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डिवाइस iPhone 18 Pro मॉडल्स के साथ ही सेल पर जाएगा, जबकि कुछ रिपोर्ट्स देरी की ओर इशारा कर रही हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

Nikkei Asia की एक रिपोर्ट के मुताबिक Apple को मैन्युफैक्चरिंग में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से शिपमेंट्स कुछ महीने लेट हो सकती हैं और सेल 2027 तक खिंच सकती है। वहीं, Bloomberg का कहना है कि Apple इस डिवाइस को अपने नॉन-फोल्डेबल मॉडल्स के साथ ही रिलीज करने की प्लानिंग कर रहा है।

iPhone Fold: डिजाइन और डिस्प्ले डिटेल्स

टिप्स्टर Sunny Dickson द्वारा शेयर की गई एक डमी इमेज के मुताबिक, iPhone Fold में 'अनफोल्डेड एक्सपीरियंस' को प्रायोरिटी दी जाएगी। ये बंद होने पर थोड़ा वाइडर (चौड़ा) और छोटा दिखेगा और खुलने पर iPad mini जैसा लगेगा। कहा जा रहा है कि डिवाइस में 5.5-इंच की आउटर डिस्प्ले और 7.8-इंच की इनर डिस्प्ले होगी और दोनों में ही Samsung M16 OLED पैनल्स का यूज होगा।

रिपोर्ट्स ये भी सजेस्ट करती हैं कि Apple शायद iPhone Fold में Face ID को छोड़ दे और इसकी जगह पावर बटन में ही Touch ID सेंसर दे दे। ये बदलाव डिजाइन की मजबूरियों की वजह से बताया जा रहा है, क्योंकि इतने स्लिम फॉर्म फैक्टर में Face ID के कॉम्पोनेंट्स फिट करना काफी मुश्किल है।

iPhone Fold: कैमरा स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोटोग्राफी के लिए, इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा, लेकिन इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं मिलेगा। साथ ही, इनर स्क्रीन के लिए 24-मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले कैमरा और आउटर डिस्प्ले के लिए एक होल-पंच कैमरा होने की भी बात कही जा रही है।

iPhone Fold: परफॉरमेंस, स्टोरेज और बैटरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone में Apple का नेक्स्ट-जेनरेशन A20 Pro प्रोसेसर होगा, जो 2nm प्रोसेस पर बेस्ड होने की उम्मीद है। ये iPhone 17 Pro सीरीज के A19 Pro के मुकाबले बेहतर परफॉरमेंस और एफिशिएंसी देगा। डिवाइस में 12GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,400mAh से 5,800mAh के बीच की कैपेसिटी हो सकती है, जो अब तक की किसी भी iPhone की सबसे बड़ी बैटरी होगी। इसके अलावा, ये सिर्फ eSIM सपोर्ट के साथ आ सकता है, यानी इसमें कोई फिजिकल सिम ट्रे नहीं होगी।

इसी बीच, कुछ ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि Apple इस डिवाइस को 'iPhone Fold' या 'iPhone Ultra' के नाम से मार्केट कर सकता है, जैसा कि कंपनी अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप के लिए 'Ultra' ब्रैंडिंग यूज करती है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments