बाजार की बादशाह बनी ये बाइक, 3.32 लाख बिक्री के साथ सबको छोड़ा पीछे

बाजार की बादशाह बनी ये बाइक, 3.32 लाख बिक्री के साथ सबको छोड़ा पीछे

देश के अंदर टू-व्हीलर्स की बिक्री में मोटरसाइकिल आज भी स्कूटर सेगमेंट को डोमिनेट करती है। हालांकि, ईवी सेगमेंट में स्कूटर की सेल्स का दबदबा देखने को मिलता है। इधर, मोटरसाइकिल सेगमेंट में कुछ ऐसे मॉडल हैं जिनका चार्म सालों से बना हुआ है। इन्हें हर महीने लाखों लोग खरीद रहे हैं। खासकर हीरो स्प्लेंडर का इस सेगमेंट में एकतरफा दबदबा है। दरअसल, बीते महीने यानी मार्च में स्प्लेंडर को एक बार फिर लोग खरीदने के लिए टूट पड़े। मार्च के 31 दिनों के अंदर इस मोटरसाइकिल की 3.32 लाख से ज्यादा यूनिट बिक गईं। वहीं, होंडा शाइन और बजाज पल्सर भी 1-1 लाख से ज्यादा यूनिट बेचने में कामयाब रहीं। चलिए अब इनकी सेल्स पर भी नजर डालते हैं।

टॉप-10 मोटरसाइकिल की मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो हीरो स्प्लेंडर की मार्च 2026 में 3,32,227 यूनिट बिकीं। जबकि, मार्च 2025 में इसकी 3,22,529 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 9,698 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 3.01% की ईयरली ग्रोथ मिली। होंडा शाइन की मार्च 2026 में 1,73,098 यूनिट बिकीं। जबकि, मार्च 2025 में इसकी 1,51,142 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 21,956 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 14.53% की ईयरली ग्रोथ मिली। बजाज पल्सर की मार्च 2026 में 1,32,248 यूनिट बिकीं। जबकि, मार्च 2025 में इसकी 1,06,404 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 25,844 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 24.29% की ईयरली ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

हीरो एचएफ डीलक्स की मार्च 2026 में 85,088 यूनिट बिकीं। जबकि, मार्च 2025 में इसकी 91,821 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 6,733 यूनिट कम बिकीं और इसे 7.33% की ईयरली डिग्रोथ मिली। टीवीएस अपाचे की मार्च 2026 में 47,081 यूनिट बिकीं। जबकि, मार्च 2025 में इसकी 44,214 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 2,867 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 6.48% की ईयरली ग्रोथ मिली। टीवीएस रेडर की मार्च 2026 में 37,345 यूनिट बिकीं। जबकि, मार्च 2025 में इसकी 30,988 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 6,357 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 20.51% की ईयरली ग्रोथ मिली।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की मार्च 2026 में 37,144 यूनिट बिकीं। जबकि, मार्च 2025 में इसकी 33,115 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 4,029 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 12.17% की ईयरली ग्रोथ मिली। होंडा सीबी यूनिकॉर्न की मार्च 2026 में 34,358 यूनिट बिकीं। जबकि, मार्च 2025 में इसकी 29,363 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 4,995 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 17.01% की ईयरली ग्रोथ मिली।

बजाज प्लेटिना की मार्च 2026 में 32,822 यूनिट बिकीं। जबकि, मार्च 2025 में इसकी 30,620 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 2,202 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 7.19% की ईयरली ग्रोथ मिली। हीरो ग्लैमर की मार्च 2026 में 25,522 यूनिट बिकीं। जबकि, मार्च 2025 में इसकी 10,832 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 14,690 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 135.62% की ईयरली ग्रोथ मिली।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments