आज की हलचल : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज आएंगे रायपुर,सीएम साय और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस,पढ़े और भी खबरें

आज की हलचल : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज आएंगे रायपुर,सीएम साय और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस,पढ़े और भी खबरें

रायपुर : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद भाजपा ने  कांग्रेस के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर ली है. आज प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. कल रायपुर में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत दोपहर 3 बजे इंडोर स्टेडियम से होगी और सुभाष स्टेडियम पहुंचकर सम्मेलन व समापन होगा. इसके अलावा 20–21 अप्रैल को प्रदेशभर में महिला पदयात्राएं और 23–24 अप्रैल को जनआक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे.

परिसीमन की आड़ में भाजपा का भला करने की कोशिश थी : भूपेश

रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन लाने को लेकर फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा. वहीं सवाल उठाए कि अभी तो जनगणना ही नहीं हुई तो ये परिसीमन कैसे करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान 543 सीटों में इसे लागू करने से कौन रोका था. आखिर किस बात की इतनी हड़बड़ी थी. ये लोग परिसीमन की आड़ में देश का नहीं, बल्कि भाजपा का भला करना चाह रहे थे. रसोई गैस की कीमतें बढ़ाई, पेट्रोल-डीजल का रेट भी ये बढ़ाने वाले हैं. सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए यह बिल लाया गया था. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी सरकार की नीयत और भाजपा पर सवाल दागे. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक तो 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो गया था. इसे लागू करना है, तो 543 सीटों पर लागू करने में कोई दिक्कत ही नहीं है, इसे रोका किसने था. तब राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि 2024 का चुनाव इसी नए विधेयक के आधार पर करा दिया जाए. भूपेश ने कहा, अभी 2026 की जनगणना हुई नहीं है, बिना जनगणना के कैसे परिसीमन करेंगे. ये लोग एक माह के भीतर एसआईआर करा सकते हैं लेकिन जनगणना क्यों नहीं करा सकते. चुनाव चल रहा है, आचार संहिता लगी हुई है तो विशेष सत्र बुलाने का क्या औचित्य है. रात दस बजे नोटिफिकेशन लेकर आ गए. कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर भाजपा झूठ और भ्रम फैला रही है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज आएंगे रायपुर

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह रविवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह आठ बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे. विमानतल से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर आएंगे.

आज डीसीपी नार्थ करेंगे फेसबुक-इंस्टा पर लोगों से बात

रायपुर. रविवार सुबह 11 बजे डीसीपी नार्थ कमिश्नरेट (आईपीएस) मयंक गुर्जर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव रहेंगे. पहले वह आम लोगों के बीच अपने कार्यक्षेत्र उत्तर कमिश्नरेट की पुलिसिंग की जानकारी देंगे. इसके बाद वे लोगों के सवालों का जवाब भी देंगे. उनसे नार्थ कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर बात की जा सकती है. आम लोग अपने सुझाव भी दे सकते हैं और शिकायतें भी कमेंट्स बॉक्स में बता सकते हैं. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हर सुझाव और फीडबैक उनके लिए महत्वपूर्ण हैं.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments