रायपुर: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा प्रदेश एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार घट रही आपराधिक, अवैध एवं सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने वाली घटनाओं के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद - बजरंग दल, रायपुर महानगर द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यह केवल विरोध नहीं, बल्कि राष्ट्र, संस्कृति और समाज की सुरक्षा हेतु एक सशक्त जनआंदोलन है।
विकृत एवं राष्ट्रविरोधी मानसिकता के विरुद्ध समाज एकजुट खड़ा हुआ। ज्ञापन देने प्रांत मंत्री श्री पुणेंद्र सिंह जी प्रांत सह मंत्री श्री नंदू राम साहू जी प्रांत सह विशेष संपर्क प्रमुख संदीप सेंगर, प्रान्त संयोजक शुभम नाग जिला मंत्री बंटी कटरे, उपाध्यक्ष योगेश सैनी, सह मंत्री किशोर पटले, संयोजक विजेंद्र वर्मा, सतसंग प्रमुख देवेंद्र डिकोड़िया अन्य विश्व हिंदू परिषद बजरंग के लोग उपस्थित थे


Comments