डी.ए.वी किरंदुल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा अग्निशमन यंत्रों का प्रदर्शन

डी.ए.वी किरंदुल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा अग्निशमन यंत्रों का प्रदर्शन

(अरुण शर्मा संवाददाता)  किरंदुल : डी .ए.वी.पब्लिक स्कूल किरंदुल परिसर में आज दिनांक 18/04/26 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सही कदम उठाने की जानकारी देना था ।कार्यक्रम के दौरान सी आई एस एफ के प्रशिक्षित जवानों ने आग लगने के प्रमुख कारणों और उससे बचाव के उपाय के बारे में जानकारी दी ।उन्होंने गैस सिलेंडर , विद्युत उपकरणों तथा अन्य ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी बताया साथ ही आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता से कार्य करने और तुरंत अग्निशमन सेवाओं को सूचना देने की सलाह दी ।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जवानों ने अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया , जिससे उपस्थित लोगों को इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका समझ में आया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. के.श्रीवास्तव , समस्त शिक्षक गण कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ,अंत में प्राचार्य ने इस उपयोगी कार्यक्रम की सराहना की और जवानों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया ।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments