संगठन को मजबूत करने की तैयारी: BJP ने जारी की नई पदाधिकारियों की सूची

संगठन को मजबूत करने की तैयारी: BJP ने जारी की नई पदाधिकारियों की सूची

सिमगा: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई। इसमें बलौदाबाजार-भाटापारा के जिला मंत्री का दायित्व सिमगा के गगन शर्मा को सौंपा गया है। गगन लंबे समय से हिंदुवादी नेता के तौर पर सक्रिय है।आसपास के क्षेत्र में उनके मजबूत पकड़ के कारण उन्हें अब उन्हें पार्टी ने जिला मंत्री युवा मोर्चा नियुक्त किया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी के उनपर भरोसा कर यह पद दिया है, वे पार्टी को नई ऊचाई पर ले जाने के ​लिए कार्य करेंगे। वहीं सिमगा के प्रशांत देवांगन को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। देवांगन भी लंबे समय से एबीवीपी में सक्रिय रहे। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, किसान नेता अनिल पांडेय समेत अन्य ने शुभकामनाएं दी।

रमेश ठाकुर को बनाया गया रायपुर शहर अध्यक्ष
उल्लेखनीय है कि, रमेश ठाकुर रायपुर शहर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। दुर्ग जिले के भिलाई में पुरुषोत्तम देवांगन को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सूरजपुर जिले में मुरली सोनी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments