ग्राम संकरी में नवीन कृषि साख सहकारी समिति कार्यालय का हुआ उद्घाटन

ग्राम संकरी में नवीन कृषि साख सहकारी समिति कार्यालय का हुआ उद्घाटन

बसना :  ग्राम संकरी में किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवीन समिति का गठन किया गया। जिसका भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से वर्चुअल माध्यम द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बसना के उपाध्यक्ष मोहित पटेल एवं कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित संकरी अध्यक्ष कोमल पटेल उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन के उपरांत जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर तथा श्रीफल फोड़कर विधिवत रूप से नवीन समिति का उद्घाटन किया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष एवं किसान बंधुओं ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय सम्मान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहित पटेल ने कहा कि संकरी में नवीन समिति का गठन किसानों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा। अब उन्हें खाद, बीज एवं कृषि ऋण जैसी आवश्यक सेवाएं अपने ही क्षेत्र में सहज रूप से उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी मेहनत को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह नई सोसायटी किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत जगत सरपंच राजाराम भोई, उपसरपंच फुलचंद पटेल, सचिव देवराज चौधरी ,पटवारी रामकुमार दिवान, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अरुण साव, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती दीपा अरुण साहू, कोषाध्यक्ष ललिता पटेल, जिला सहकारी बैंक बसना सुपरवाइजर कुबेर साव,गौरटेक समिति प्रबंधक रघुवीर पटेल, संकरी समिति प्रबंधक निराकार चौधरी,गौरटेक समिति आपरेटर रुपेश नायक,मेदिनी नायक,चुडामणी नायक, नेमीचंद नायक, नेहरूलाल नायक समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments