रायगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जयघोष से गुंजायमान हुआ शहर...

रायगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जयघोष से गुंजायमान हुआ शहर...

रायगढ़ :  रायगढ़ शहर रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और गौरव से सराबोर हो उठा। ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में सर्व ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर भाग लिया, जिससे पूरे शहर में उत्सव का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

निकली भव्य शोभायात्रा

भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरती हुई निकली, जिसमें सजीव झांकियाँ, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि और कर्मा नृत्य ने जनमानस का मन मोह लिया। भगवान परशुराम की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें उनके शौर्य और तप की झलक दिखाई गई।

गूंजे जयघोष, बही भक्ति की बयार

शहरवासी जय परशुराम के जयघोष के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। पारंपरिक परिधान में सजे श्रद्धालु, बालक-बालिकाओं की प्रस्तुतियाँ और विशेष रूप से बुलवाए गए वाद्य दल ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सप्ताहभर चला सांस्कृतिक कार्यक्रम

शोभायात्रा के पूर्व सप्ताहभर मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला आयोजित की गई, जिसमें महा आरती, भक्ति नृत्य, भजन संध्या और मनोरंजक गेम्स ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य किया।

समापन पर भावविभोर हुआ ब्राह्मण समाज

शोभायात्रा के समापन पर भक्तों की आंखों में आस्था की चमक और हृदय में गर्व का भाव स्पष्ट झलक रहा था। भगवान परशुराम का यह पावन उत्सव विप्रजनों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अवसर बनकर उभरा।

समिति के प्रचार प्रसार मंत्री कमल शर्मा ने बताया कि पूरे आयोजन को सफल बनाने में ब्राह्मण सेवा समिति एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति के सभी सदस्यों का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। दोनों समितियों के समन्वय और नेतृत्व में यह आयोजन भव्य, अनुशासित और प्रेरणादायक रूप में संपन्न हुआ।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments