Top 10 Scooters: मार्च में स्कूटर मार्केट में बंपर उछाल, 6.70 लाख बिक्री के बीच एक्टिवा नंबर-1

Top 10 Scooters: मार्च में स्कूटर मार्केट में बंपर उछाल, 6.70 लाख बिक्री के बीच एक्टिवा नंबर-1

नौजवान लड़के-लड़कियों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों तक, स्कूटर सभी के फेवरेट रहे हैं। भारत में हर महीने लाखों स्कूटरों की बिक्री भी होती है। मार्च 2026 के लिए भी स्कूटरों की सेल्स रिपोर्ट आ गई है।आंकड़ों के मुताबिक मार्च महीने में 6,70,914 स्कूटरों की बिक्री हुई। इसकी तुलना अगर पिछले साल मार्च महीने में बिकने वाले 5,17,624 स्कूटरों से की जाए तो बिक्री में 29 प्रतिशत का उछाल आया है। इस साल मार्च महीने में 1,53,290 स्कूटर ज्यादा बिके हैं। इससे पता चलता है मार्केट में स्कूटरों की डिमांड बढ़ रही है। आइए आपको सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 स्कूटर और उनकी बिक्री के बारे में बताते हैं।

मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्कूटर

1. Honda Activa - सेल्स चार्ट में पहले नंबर पर है होंडा एक्टिवा, जो लंबे समय से देश के सबसे पॉपुलर और कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर्स में से एक है। मार्च महीने में इसको 2,59,670 लोगों ने खरीदा। इसकी बिक्री में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई और कुल बिक्री में इसका योगदान 38 प्रतिशत का रहा।

2. TVS Jupiter - दूसरे नंबर पर रहा टीवीएस जूपिटर। मार्च महीने में इस स्कूटर की 1,24,771 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल मार्च महीने के मुकाबले इसकी बिक्री में 17 प्रतिशत का उछाल आया और मार्केट में इसकी 18 प्रतिशत की हिस्सेदारी रही।

3. Suzuki Access - मार्च में सुजुकी एक्सेस एक्सेस तीसरे नंबर पर रहा और इसे कुल 72,658 लोगों ने खरीदा। इसकी बिक्री में 9 पर्सेंट का इजाफा हुआ।

4. TVS iQube - 38,757 यूनिट्स की बिक्री के साथ आईक्यूब स्कूटर चौथे नंबर पर रहा। मार्केट में इसकी 5 पर्सेंट की हिस्सेदारी रही।

5. Bajaj Chetak - पांचवे नंबर पर रहने वाले बजाज चेतक को 34,416 लोगों ने खरीदा। सालाना आधार पर इसकी बिक्री 18 प्रतिशत बढ़ी।

6. TVS Ntorq - टीवीएस के इस स्कूटर की कुल 32,598 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल मार्च महीने के मुकाबले इसकी बिक्री में 48 पर्सेंट का इजाफा हुआ और कुल बिक्री में इसका 4 पर्सेंट का योगदान रहा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है


7. Honda Dio - मार्च 2026 में इस स्कूटर को कुल 31,180 लोगों ने खरीदा। मार्केट में इसकी 4 पर्सेंट की हिस्सेदारी रही।

8. Suzuki Burgman - आठवें नंबर पर रहने वाले बर्गमैन को 26,889 लोगों ने खरीदा। इसकी बिक्री में 13 पर्सेंट की गिरावट आई है।

9. Yamaha RayZR - 25,798 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह स्कूटर नौवें नंबर पर रहा। मार्केट में इसकी 3 प्रतिशत की हिस्सेदारी रही।

10. Hero Destini - दसवें नंबर पर रहने वाले डेस्टिनी स्कूटर को 24,177 लोगों ने खरीदा। कुल बिक्री में इसका 3 पर्सेंट का योगदान रहा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments