मेहनत और मार्गदर्शन से ही मिलती है सफलता: विधायक जनक ध्रुव

मेहनत और मार्गदर्शन से ही मिलती है सफलता: विधायक जनक ध्रुव

एकलव्य विद्यालय मैनपुर में बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का सम्मान, मिठाई खिलाकर दी बधाई

 

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद : क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपुर पिपरछेड़ी पहुंचकर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक ने अपने कर कमलों से विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि किसी भी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, सही रणनीति और शिक्षकों का मार्गदर्शन अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के ये प्रतिभाशाली बच्चे अपने परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन से आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएंगे और अपने परिवार, समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। साथ ही वे भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।विधायक ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके समर्पण और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी सफलता के पथ पर अग्रसर होते हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवक सीताराम सोनवानी, प्राचार्य  नागेंद्र सिंह, शिक्षिका श्रीमती संध्या तिवारी सहित शिक्षकगण बंटी यादव, प्रवीण, रोहित एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुमारी गौतमी, प्रदीप, सत्यम, अनुराग, उत्तम, शैवी, प्रियंका, अनुपम, अर्पिता, अन्नया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह और प्रेरणा से भरपूर रहा, जहां विद्यार्थियों के चेहरों पर सफलता की खुशी साफ झलक रही थी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments