भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया

भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा :  ब्राह्मण समाज छुरा द्वारा भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया गया। इस पावन अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में विधिवत पूजन-अर्चन एवं हवन सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज से समूचा परिसर पवित्र और दिव्य अनुभूति से भर उठा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके अद्वितीय पराक्रम, धर्म रक्षा के संकल्प, त्याग, तपस्या एवं ज्ञान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। ब्राह्मण समाज छुरा के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम केवल शक्ति के प्रतीक ही नहीं, बल्कि धर्म, न्याय और सत्य के मार्गदर्शक भी हैं। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रेरणा देता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

महामंत्री वीरेंद्र पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। इससे समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और एकता की भावना को सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों को आत्मसात कर समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती पर भी अपने विचार व्यक्त किए। समाज के उत्थान के लिए शिक्षा सहयोग, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।

इस आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही। भजन-कीर्तन के माध्यम से उन्होंने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों के बीच भोजन प्रसाद का वितरण किया गया तथा एक-दूसरे को भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन रूपेश शर्मा के सहयोग से संपन्न हुआ।इस अवसर पर कामता तिवारी, कन्हैया तिवारी, विनोद तिवारी, तारा महराज शर्मा, धनंजय शुक्ला, मेष नंदन पाण्डेय, अरुण चौबे, भोला पाण्डेय, रामकरण त्रिवेदी, अजय शुक्ला, अजय दीक्षित, दुर्गा दीक्षित, हरीश शर्मा, संतोष मेहता, ओमप्रकाश द्विवेदी, सज्जन शर्मा, अक्षत तिवारी, शैलेन्द्र दीक्षित सहित ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।ब्राह्मण समाज छुरा के इस भव्य आयोजन ने समाज में एकता, आस्था और सांस्कृतिक चेतना को और अधिक सशक्त करने का कार्य किया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments