EMRS मैनपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 92.6% परिणाम के साथ रचा सफलता का नया कीर्तिमान

EMRS मैनपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 92.6% परिणाम के साथ रचा सफलता का नया कीर्तिमान

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद : Central Board of Secondary Education द्वारा 15 अप्रैल 2026 को घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) मैनपुर पीपरछेड़ी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 92.6 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष कुल 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 50 विद्यार्थी सफल रहे। सफल विद्यार्थियों में 39 ने प्रथम श्रेणी तथा 15 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की, जो विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है।विद्यालय की होनहार छात्रा कुमारी खुशबू कंवर, पिता लाल सिंह कंवर, छुरा नगर (सारा गांव) ने 82 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस उल्लेखनीय सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। शुभकामना संदेश देने वालों में  रामनाथ, बाबूलाल, उमा जी, सुनीता जी, चेतराम जी, गीता राम, जगरबाई, देवराज, शिवकुमार, भैयालाल  एवं सत्यासोम सहित अन्य नागरिक शामिल रहे।वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लोकेश्वर नेम (जिला पंचायत सदस्य),  कल्याण सिंह कपिल (अध्यक्ष, वनोपज संघ गरियाबंद), रजनती (जनपद सदस्य), सुखराम ठाकुर (जनपद सदस्य), सामाजिक कार्यकर्ता  सीताराम सोनवानी, बिंद्रा-नवागढ़ क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव, सहायक आयुक्त गरियाबंद  लोकेश पटेल एवं संकुल प्राचार्य डॉ. कमलाकांत यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया है। यह परिणाम निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments