आज राजधानी में जाम ही जाम! आक्रोश रैली के चलते कई मार्ग प्रभावित

आज राजधानी में जाम ही जाम! आक्रोश रैली के चलते कई मार्ग प्रभावित

 रायपुर : अगर आप भी आज किसी काम से रायपुर के इन प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले हैं, तो हो सकता है आपको भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़े. राजधानी में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल गिरने के विरोध में भाजपा आक्रोश रैली निकालेगी. इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है. ऐसे में यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है.

बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से निकलने वाली रैली के चलते विभिन्न क्षेत्रों से आवाजाही प्रभावित होगी. इनमें बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होकर सुभाष स्टेडियम तक मार्ग बाधित रहेगा. यातायात पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवायजरी के तहत इंडोर स्टेडियम से गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होकर रैली सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी. इस दौरान भीड़ के चलते दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहेगी. बूढ़ेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होकर बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, श्याम टॉकीज गणेश मंदिर तिराहा से सदानी चौक सदर बाजार, महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम, कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम, बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम, कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक, आकाशवाणी चौक कालीमंदिर से नल घर चौक तक यातायात बाधित रहेगा.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

वैकल्पिक मार्ग

यातायात पुलिस ने आम लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है. इसके तहत बूढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल पुलिस लाइन गेट नेहरू नगर की ओर और कालीबाड़ी से महिला थाना चौक, काली माता तिराहा, अम्बेडकर चौक होकर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जा सकता है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments