सरकारी ठिकाने पर शराब पार्टी! अफसरों की करतूत आई सामने, मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

सरकारी ठिकाने पर शराब पार्टी! अफसरों की करतूत आई सामने, मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

कटघोरा :  कोरबा जिले से सरकारी रेस्टहाउस के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। डीएसपीएम के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार चार अन्य अधिकारियों के साथ वीआईपी रेस्टहाउस में शराब पीते नजर आए। मामले की जानकारी मिलते ही मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।बताया जा रहा है कि बी-टाइप वीआईपी रेस्टहाउस के एक कमरे में शराब की खाली बोतलें, चखना और पानी बिखरा हुआ मिला। वहीं रेस्टहाउस के किचन के फ्रीजर में बियर की बोतलें भी रखी हुई थीं।

जानकारी के अनुसार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक कोरबा प्रवास पर थे। उनसे मिलने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी रेस्टहाउस पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री देवांगनको सूचना दी कि वीआईपी कमरे में कुछ अधिकारी शराब की महफिल जमा कर बैठे हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सूचना मिलते ही मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उत्पादन कंपनी के एमडी एस.के. कटियार को फोन कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कमरे में सिगरेट का धुआं भरा हुआ था और अधिकारी नियम-कायदों को दरकिनार कर नशे की हालत में थे। फिलहाल, अब देखने वाली बात होगी की अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments