तेज़ आंधी-तूफान से व्यापक नुकसान,दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

तेज़ आंधी-तूफान से व्यापक नुकसान,दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

किरंदुल : बीती रात आए तेज़ आंधी-तूफान ने जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई,जिससे अनेक मकानों को क्षति पहुँची और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर पेड़ गिरने एवं विद्युत तार टूटने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सोमवार दोपहर 12 बजे कुआकोंडा ब्लॉक के मैलेवाड़ा, श्यामगिरी, टिकनपाल, फूलपाड़ सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और मौके पर ही स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

दौरे के दौरान मुड़ामी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को तत्काल निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत कार्य प्रारंभ किए जाएं।उन्होंने विशेष रूप से विद्युत व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने, नुकसान का त्वरित सर्वे कराने तथा सभी प्रभावित परिवारों के प्रकरण जल्द से जल्द तैयार कर उन्हें नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर सहायता पहुँचना सुनिश्चित किया जाए।

जिला पंचायत अध्यक्ष मुड़ामी ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments