कुटुम्ब न्यायालय महासमुंद में 02 परामर्शदाता की भर्ती हेतु 8 मई तक आवेदन आमंत्रित

कुटुम्ब न्यायालय महासमुंद में 02 परामर्शदाता की भर्ती हेतु 8 मई तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद 20 अप्रैल 2026 : छत्तीसगढ़ कुटुम्ब न्यायालय नियम 2007 के अधीन कुटुम्ब न्यायालय महासमुंद (लिंक कोर्ट सरायपाली) के लिए 02 परामर्शदाता की भर्ती हेतु 1 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय महासमुंद ने बताया कि उक्त पद हेतु आवेदन की तिथि में वृद्धि करते हुए अंतिम तिथि 8 मई 2026 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इच्छुक स्थानीय नागरिक (बसना-सरायपाली क्षेत्रीय निवासी) अंतिम तिथि तक कार्यालय न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय महासमुंद में पंजीकृत डाक या सीधे कार्यालयीन समय पर बंद लिफाफा में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय महासमुंद के वेबसाईटhttps://mahasamund.dcourts.gov.in/ पर अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments