जिले में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से दूर रहने की अपील

जिले में पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से दूर रहने की अपील

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे।20 अप्रैल 2026:- जिला बेमेतरा में पेट्रोल, डीज़ल एवं रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है। जिले में संचालित सभी 75 पेट्रोल एवं डीज़ल पंपों पर नियमित रूप से ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।

इसी प्रकार, जिले में कार्यरत 16 गैस वितरकों के माध्यम से उपभोक्ताओं को निरंतर एलपीजी गैस उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन द्वारा पूर्व में ही गैस बुकिंग के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित गैप दिवस तय किए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक तरीके से गैस मिल सके।

हाल ही में पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर कुछ माध्यमों में भ्रामक एवं अपुष्ट खबरें प्रसारित हो रही हैं, जिनका जिले की आपूर्ति व्यवस्था से कोई संबंध नहीं है। इन अफवाहों के कारण आमजन में अनावश्यक भ्रम की स्थिति बन रही है और लोग पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों पर भीड़ एकत्र कर रहे हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल, डीज़ल एवं एलपीजी की कोई कमी नहीं है और सभी आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, संयम बनाए रखें तथा आवश्यकतानुसार ही ईंधन एवं गैस का उपयोग करें।

प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सेवाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आपूर्ति व्यवस्था निरंतर बनी रहे।

गैस स्टॉक की स्थिति (16 अप्रैल 2026 के अनुसार)
जिले में उपलब्ध स्टॉक के अनुसार IOCL से संबंधित एजेंसियों में 872 घरेलू सिलेंडर, 43 व्यावसायिक सिलेंडर तथा 92 नग 5 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं HPCL एजेंसियों में 153 घरेलू सिलेंडर, 5 व्यावसायिक सिलेंडर एवं 15 नग 5 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं।

इस प्रकार कुल मिलाकर जिले में 1025 घरेलू सिलेंडर, 48 व्यावसायिक सिलेंडर तथा 107 नग 5 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। विभिन्न ब्लॉकों में बालसमुंद (बेमेतरा) में सर्वाधिक 324 घरेलू सिलेंडर, नांदघाट (नवागढ़) में 245 तथा सीबीसिस (नवागढ़) में 115 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि कुछ एजेंसियों में स्टॉक शून्य भी दर्ज किया गया है |  जिला प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन एवं गैस की कोई कमी नहीं है। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सामान्य रूप से सेवाओं का उपयोग करें।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments