तीन महीने में कमाई का मौका! ये खेती बना सकती है किसानों को मालामाल

तीन महीने में कमाई का मौका! ये खेती बना सकती है किसानों को मालामाल

चूरचुटिया की खेती मुनाफे का सौदा है. चूरचुटिया की खेती कम लागत में अच्छा मुनाफा देती है. वहीं इस फसल में बीमारियों का प्रकोप भी कम लगता है. चूरचुटिया की खेती गर्मी के अलावा बरसात के समय भी की जाती है.वहीं इसका बाजार में रेट भी अच्छा मिलता है. इस समय बाजार में चूरचुटिया का थोक भाव 50 रुपये चल रहा हैं.

चूरचुटिया की खेती करना आसान है. चूरचुटिया की खेती बेड और सामान्य विधि से भी की जाती है. यह तीन महीने की फसल होती है. बाजार में चूरचुटिया की मांग भी काफी रहती है. आप इन स्टेप्स को अपनाकर चूरचुटिया की खेती कर सकते हैं. समलू राम अपने खेत में चूरचुटिया के अलावा लौकी, बैंगन और ककड़ी भी लगाए हैं.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

चूरचुटिया की खेती से 30 हजार रुपये तक मुनाफा
चूरचुटिया की खेती के संबंध में किसान समलू राम ने कहा कि मैंने लगभग तीन डिसमिल में चूरचुटिया लगाया है. सबसे पहले दो बार हल चलाया. इसके बाद रोटावेटर चलाकर छोड़ दिया था. इसके एक हफ्ते बाद बाद, जैसे मटर लगाते हैं. वैसे ही लाइन खींचकर चूरचुटिया का बीज लगाया है. खाद के रूप में गोबर खाद और DAP डाला है. अभी पोटाश और यूरिया डालते रहता हूं.चूरचुटिया में बीमारियों का प्रकोप कम दिखाई देता है. कभी-कभी पत्तों में छेद हो जाते हैं. इससेबचाने के लिए पाउडर दवा मिलती है, जिसका छिड़काव करते हैं. चूरचुटिया बहुत नाजुक फसल है. इसलिए थोड़ा ध्यान देना होता है, नहीं तो कीड़े इसे नुकसान पहुंचा देते हैं. यह चार महीने की फसल होती है. अभी दो महीने हो गए हैं. हम इसे थोक में 50 रुपये में बेच रहे हैं. इसमें लगभग तीन हजार रुपये खर्च आया है. अगर बाजार में अच्छा रेट मिला तो 30 हजार रुपये तक मुनाफा होगा.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments