फर्जी लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

फर्जी लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : थाना पंडरी, जिला रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 318(4), 61(2) बीएनएस के प्रकरण में प्रार्थी कृष्णा राव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपी होरीलाल पंकज एवं जितेश कुमार चंद्राकर द्वारा लोन दिलाने के नाम पर नगद राशि एवं दस्तावेज लेकर प्रार्थी के नाम पर विभिन्न बैंकों से लगभग 27,50,000 रुपये का लोन निकालकर धोखाधड़ी की गई है।प्रकरण की विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी होरीलाल पंकज को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में फरार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी जितेश कुमार चंद्राकर पिता खगेश चंद्राकर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम ओडान थाना पलारी जिला बलौदा बाजार (छ.ग.), हाल पता बी.एस.यू.पी. कॉलोनी रूम नंबर 04 ब्लॉक 02 दलदलसिवनी थाना पंडरी रायपुर को दिनांक 18.04.2026 को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा प्रार्थी के नाम से वोल्टास कंपनी के 02 नग ए.सी. एवं 01 नग मोबाइल फोन को फाइनेंस कराकर एवन मोबाइल दुकान में बेचना स्वीकार किया गया है।विवेचना के दौरान यह भी पाया गया कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपी होरीलाल पंकज द्वारा अपने वाहन (स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 LQ 1046) में बिना किसी वैध पद पर रहते हुए पदनाम का दुरुपयोग करते हुए बोर्ड लगाया गया था। आरोपी द्वारा स्वयं को जानबूझकर एक पदधारी व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करना पाया गया, जो भ्रामक एवं छलपूर्ण कृत्य है।उक्त कृत्य प्रथम दृष्टया धारा 204 बी.एन.एस. के अंतर्गत दंडनीय अपराध परिलक्षित होने से प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 204 बी.एन.एस. जोड़ी गई है।प्रकरण में अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है एवं आगे की विवेचना जारी है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments