नई दिल्ली: वनप्लस ने हाल ही में अपनी नॉर्ड सीरीज के तहत OnePlus Nord 6 को लॉन्च किया था जिसके बाद आज सोमवार को कंपनी ने भारत में अपने इसी सीरीज के दो और स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी अब इस सीरीज में वनप्लस नॉर्ड सीई 6 और नॉर्ड सीई 6 लाइट को लॉन्च करने जा रही है।
कंपनी इन दोनों डिवाइस को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले वनप्लस ने आगामी नॉर्ड सीई 6 की कई खूबियों से पहले ही पर्दा उठा दिया है। डिवाइस 1.5K 144Hz डिस्प्ले से लैस होने वाला है। साथ ही हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज चिपसेट मिल सकता है। चलिए जानते हैं कि डिवाइस में और क्या क्या खास हो सकता है।
OnePlus Nord CE 6 सीरीज कब होगी लॉन्च?
वनप्लस ने घोषणा की है कि नॉर्ड सीई 6 और नॉर्ड सीई 6 लाइट भारत में अगले महीने 7 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी है। नॉर्ड सीई 6 फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल और पिच ब्लैक कलर में आएगा। जबकि नॉर्ड सीई 6 लाइट विविड मिंट और हाइपर ब्लैक कलर में आने वाला है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
OnePlus Nord CE 6 की खूबियां
वनप्लस ने इस अपकमिंग डिवाइस नॉर्ड सीई 6 में स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट मिलने वाला है। फोन में टच रिफ्लेक्स चिप भी मिलेगी। इसका मतलब है कि फोन में डुअल-चिप आर्किटेक्चर मिलेगा। वनप्लस का दावा है कि इससे रिस्पॉन्सिवनेस बेहतर होती है।
इतना ही नहीं हैंडसेट में चुनिंदा गेम्स 144fps तक गेमिंग को भी सपोर्ट करेंगी। साथ ही फोन में 3200Hz की टच सैंपलिंग रेट भी मिलेगा। फोन में 6-एक्सिस गेमिंग जायरोस्कोप और एक बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले की बात करें तो डिवाइस 6.78-इंच की 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले से लैस हो सकता है।
इसके अलावा Nord CE6 में 8,000mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट एक बार चार्ज करने पर 2.5 दिन से ज्यादा चल सकता है। फोन में बाईपास चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।


Comments