अंचल को मिली सड़क विकास की सौगात, गांवों में उत्साह की लहर

अंचल को मिली सड़क विकास की सौगात, गांवों में उत्साह की लहर

सारंगढ़:  केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से तीन महत्वपूर्ण सड़कों का भूमिपूजन किया, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इस वर्चुअल भूमि पूजन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा और मंत्री ओपी चौधरी भी जुड़े रहे।

सारंगढ़ जिला पंचायत में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ, सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े सहित जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इन सड़कों का हुआ भूमिपूजन

* रिवापार से डंगनिया तक पहुँच मार्ग
* कनकबीरा से नरेशनगर तक पहुँच मार्ग
* नवाडीह से गंधराचुवा तक पहुँच मार्ग

इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और गांवों का संपर्क कस्बों व शहरों से बेहतर बनेगा।जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 की सदस्य हेमा विश्वनाथ बसंत ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि रिंवापार से डंगनिया तक सड़क निर्माण की मांग जून 2025 में मंत्री टंकराम वर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को पत्र लिखकर की गई थी, जो अब पूरी हो रही है।

रिंवापार से डंगनिया पहुँच मार्ग की लंबाई 1.50 किलोमीटर होगी, जिसके लिए 108.57 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

जनपद सदस्य हेमा विश्वनाथ बसंत ने सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सड़क ग्रामीण विकास और क्षेत्रीय संपर्क के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments