ममता हुई कलंकित: ढाई साल के मासूम की हत्यारी निकली मां, खुद रची अपहरण की साजिश

ममता हुई कलंकित: ढाई साल के मासूम की हत्यारी निकली मां, खुद रची अपहरण की साजिश

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ढाई साल के मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाली कोई और नहीं, बल्कि बच्चे की अपनी ही मां है, जिसने गुमशुदगी और अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। यह पूरा मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने शुरुआत में कापू थाना पुलिस को बच्चे के लापता होने की सूचना देकर मामले को अपहरण का रूप देने की कोशिश की। लेकिन जांच के दौरान उसके बयान और घटनाक्रम में कई विरोधाभास सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ शुरू की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस दौरान सख्त पूछताछ में महिला ने आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि उसने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी और बाद में शव को जंगल की खाई में फेंक दिया।

इसके बाद पुलिस आरोपी महिला द्वारा बताए गए घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को खून के निशान और वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद हुआ है। वहीं मौके से मासूम का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस मामले पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस जघन्य अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक जांच के चलते ही आरोपी को कानून के कटघरे में लाया गया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments