परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद : जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर उत्कृष्टता की मिसाल कायम करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर, गरियाबंद की शिशुवाटिका (कक्षा अरुण एवं उदय) का परीक्षा परिणाम सत्र 2025-26 में शत-प्रतिशत रहा। 20 अप्रैल 2026 को घोषित इस शानदार परिणाम ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यार्थियों की मेहनत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। खास बात यह रही कि अनेक नन्हें विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, ओंकार एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश मानिकपुरी, विशेष अतिथि श्रीमती तनु साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकनाथ साहू ने की। वहीं विशिष्ट रूप से राजेंद्र सिंह परिहार, चैन सिंह बघेल (प्राचार्य) एवं योगेश कुमार साहू (प्रधानाचार्य) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कक्षा अरुण में अव्वल रहे कई छात्र-छात्राएं
कक्षा अरुण में प्रथम स्थान पर बहन काव्या निषाद, भैया गायु मरकाम, बहन परिधि देहारी एवं बहन खुशी निर्मलकर ने 99.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर बहन ओजस्वी कंवर, बहन दिव्यांशी मंडावी, बहन यंतिका ध्रुव एवं बहन रिया नायक ने 98.66 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वहीं तृतीय स्थान पर भैया दिव्यांश साहू, भैया नथा सिंह, भैया देव्यांश कुमार, भैया रविंद्र यादव, भैया लोकजीत कश्यप एवं बहन सांची साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कक्षा उदय में भी रहा शानदार प्रदर्शन
कक्षा उदय के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन परिणाम देते हुए विद्यालय की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया। प्रथम स्थान पर बहन भूमि बंजारी, बहन नोशिका गंगबेर, बहन अविका साहू, बहन गीतांजली ध्रुव, भैया तुषार, बहन काव्यांशी एवं बहन चेतना सिन्हा ने 99.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर बहन अलीशा कश्यप, भैया गौरांश सिन्हा, भैया जीवांशु ध्रुव एवं बहन मेघा साहू ने 98.66 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं तृतीय स्थान पर बहन मानवी साहू, भैया कार्तिक देशमुख, बहन शैलजा गोस्वामी, बहन पूर्वी कंवर एवं बहन फनीशा साहू ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अतिथियों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का फल है, बल्कि आचार्यों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतिफल है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकगण, माताएं एवं आचार्य/दीदी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की।


Comments