दंतेवाड़ा : नारी शक्ति वन्दन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष के खिलाफ मातृ एवं कन्या शक्ति ने भाजयुमो दंतेवाड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चितालंका के सामने में हल्ला बोल कांग्रेस का पुतला दहन किया। भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में विभिन्न संगठनों से जुड़ीं जिले की हर वर्ग और क्षेत्र से मातृ एवं कन्या शक्ति जन आक्रोश प्रदर्शन में शामिल हुई।
भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने नारी जन आक्रोश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम का विरोध करके कांग्रेस और विपक्षी दलों ने साबित कर दिया कि वे महिला विरोधी हैं। कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दल के नेताओं को यह पसंद नहीं है कि गांधी परिवार के अलावा कोई भी महिला लोकसभा एवं विधानसभा में नेतृत्व करें। देश की महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में उनका 33 प्रतिशत नेतृत्व सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नारी शक्ति वन्दन अधिनियम लाया गया था। देशभर की मातृशक्ति में इस अधिनियम को लेकर काफी उत्साह था। लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि हमारी माता-बहनों की खुशी कांग्रेस व विपक्षी दल के महिला विरोधी राजनीतिक चरित्र के चलते साकार नहीं हो पाई। इण्डी गठबंधन ने इसमें अवरोध उत्पन्न करके नारी शक्ति के साथ घोर अन्याय करने का पाप किया है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
जिला पंचायत सदस्य कमला विनय नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिए सदन में नारी शक्ति वन्दन अधिनियम पेश किया ताकि देश की महिलाएँ 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ लोकसभा एवं विधानसभाओं में नेतृत्व करे और विकसित भारत 2047 की संकल्पना को पूरा करने में सहभागी बने लेकिन कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों को यह नागवार गुजरा और अपने महिला विरोधी चरित्र को एक बार फिर से उजागर करते हुए इस अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने इस अधिनियम को पारित नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी मातृशक्ति को केवल वोट बैंक समझती है।
सरपंच प्रमिला सुराना ने कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने न केवल इसे पारित होने से रोका बल्कि देश की आधी आबादी महिलाओं के अधिकारों का विरोध कर उनका हक छीना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल के महिला विरोधी रवैये से देश की मातृशक्ति रुष्ट है। भाजपा सरकार ने सदैव हर स्तर पर नारी के संवैधानिक अधिकारों व सम्मान की रक्षा की है। महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए भाजपा संकल्पित है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल असरानी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वन्दन अधिनियम सहित तीन विधेयक लोकसभा में लाए गए थे। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को लेकर देशभर की महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा था। उन्हें तथा समाज के सभी वर्गों को विश्वास था कि यह विधेयक पारित हो जाएगा। लेकिन कांग्रेस के लोगों ने अपने मनगढ़ंत तर्कों व कुटिल सोच के साथ इस बिल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है।
सरपंच संध्या शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण का विरोध करके देश की महिलाओं का अपमान किया है और देश की महिलाएँ अपने इस अपमान को सदैव याद रखकर कांग्रेस को सबक सिखाएंगीं। जब-जब महिलाओं के हित और अधिकारों की बात आई, कांग्रेस ने सदैव महिलाओं को प्रताड़ित करने का काम ही किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर कांग्रेस पार्टी गद्दारी कर रही है और यही कांग्रेस की सोच है। कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि मातृशक्ति देश का नेतृत्व करें। वे महिलाओं को आज भी घर की चार दिवारी में कैद कर रखना चाहते है।
ने कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। महिलाएँ अपने हितों को लेकर जागरूक हो चुकी है लेकिन एक ओर कांग्रेस है जो हमेशा महिलाओं को छलने का काम करती है। उन्हें कभी आगे बढ़ने का मौका कांग्रेस ने नहीं दिया। देश की महिलाएँ कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी महिला,समस्त मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी बहनें शामिल हुईं।


Comments