राजनांदगांव : सिटी कोतवाली पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ममता नगर स्थित एक मकान से मध्य प्रदेश निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 161 पौव्वा बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की (28.980 बल्क लीटर) जब्त कर आरोपी लोकेश कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 21 हजार 735 रुपए बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ आरोपी के घर दबिश दी, जहां भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई थी। आरोपी के पास शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में निरीक्षक मिलन सिंह, उप निरीक्षक राधेश्याम जुर्री, आरक्षक राजेश साहू और अश्वनी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Comments