कौन सा स्कूटर खरीद रहे हैं लोग सबसे ज्यादा? टॉप-5 में अब इलेक्ट्रिक की एंट्री

कौन सा स्कूटर खरीद रहे हैं लोग सबसे ज्यादा? टॉप-5 में अब इलेक्ट्रिक की एंट्री

नई दिल्ली :  मार्च के महीने में भारत में स्कूटर्स की जबरदस्त बिक्री हुई। कुल मिलाकर 7 लाख से ज्यादा स्कूटर बेचे गए जिसमें Honda Activa और TVS Jupiter सबसे आगे रहे। इस बार के आंकड़ों में टॉप-लिस्ट में 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर- TVS iQube और Bajaj Chetak ने अपनी जगह बना ली है।

क्या है आंकड़े?

टॉप-5 की लिस्ट में शामिल सभी स्कूटर्स की बिक्री पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़ी है। TVS iQube की बिक्री पिछले महीने 38,757 यूनिट्स की रहीं, Bajaj Chetak की 34,416 यूनिट्स बिकीं। इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने TVS Ntorq, Honda Dio, Suzuki Burgman और Hero Destini जैसे पेट्रोल स्कूटर्स को पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं टॉप- लिस्ट।

Honda Activa की बिक्री

बीत मार्च महीने में Honda Activa भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा जिसकी कुल 2,59,670 यूनिट्स बिकीं। Activa 6G की शुरुआती कीमत 75,583 रुपए (एक्स-शोरूम) है। वहीं, Activa 125 की शुरुआती कीमत 89,406 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

TVS Jupier की डिमांड

TVS Jupiter बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही। बीते मार्च में इसकी कुल 1,24,710 यूनिट्स बिकीं। Jupiter 110 की शुरुआती कीमत 73,400 रुपए (एक्स-शोरूम) है। वहीं, Jupiter 125 की शुरुआती कीमत 77,000 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

Suzuki Access की रिपोर्ट

मार्च महीने में Suzuki Access भारत की तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा जिसकी पिछले महीने कुल 72,658 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल मार्च के मुकाबले यह करीब 9.49% की बढ़ोतरी है। Suzuki Access 125 की कीमत 78,984 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

TVS iQube की मांग

TVS iQube भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है। बीते मार्च महीने में इसकी कुल 38,757 यूनिट्स बिकीं। TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 1,15,322 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

Bajaj Chetak कितनी बिकीं

मार्च महीने में Bajaj Chetak देश का पांचवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा जिसे कुल 34,416 ग्राहकों ने खरीदा। Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 91,399 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments