हिमाचल से गिरफ्तारी: ढोंगी बाबा की शर्मनाक करतूत, महिला को बनाया शिकार

हिमाचल से गिरफ्तारी: ढोंगी बाबा की शर्मनाक करतूत, महिला को बनाया शिकार

जांजगीर-चांपा :  हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से ढोंगी निर्माल बाबा को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. ढोंगी बाबा भगवा भेष में तबीयत ठीक करने का झांसा देकर महिला के साथ गलत काम करता था. लेकिन हद तो तब पार हो गई जब मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर आरोपी बाबा ने पीड़िता की सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनाकर अश्लील वीडियो वायरल कर दी. 

खुद को चमत्कारी बाबा बताया, समस्याएं दूर करने का किया दावा

पीड़िता की ओर से 11 अप्रैल को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी निर्मल पामगढ़ क्षेत्र के एक गांव में पदयात्रा करते हुए आया था. वह खुद को चमत्कारी बाबा बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था. पीड़िता अपनी सहेली के साथ उससे मिलने गई, जहां आरोपी ने उसका हाथ देखकर इलाज का भरोसा दिया और मोबाइल नंबर ले लिया. इसके बाद 26 मार्च को पामगढ़ क्षेत्र के बाजार में बुलाकर बाबा ने पीड़िता को बुलाकर प्रसाद दिया। इसी दौरान आरोपी निर्मल बाबा ने अपने साथ चलने के लिए बहलाया.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ट्रेन से मैहर पहुंची महिला 

आरोपी स्वामी निर्मल महाराष्ट्र के नासिक का निवासी है, जिसके झांसे में आकर पीड़िता उसके साथ बिलासपुर और फिर ट्रेन से मध्य प्रदेश के मैहर पहुंची. दोनों एक होटल में ठहरे. वहां आरोपी निर्मल बाबा ने इलाज के नाम पर बार-बार जबरदस्ती अनाचार किया गया. इसके बाद 1 अप्रैल को आरोपी पीड़िता को बिलासपुर में छोड़कर भाग गया. 

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल 

इसके बाद भी आरोप बाज नहीं आया. बिलासपुर में छोड़कर जाने के बाद आरोपी मोबाइल पर कॉल लगाकर परेशान करने लगा. पीड़िता ने तंग आकर नंबर ब्लॉक कर दिया, इसके बाद ढोंगी बाबा ने हद पार कर दी. आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पीड़िता की फर्जी प्रोफाइल बनाकर अश्लील फोटोज वायरल कर दी. 

हिमाचल प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी की तलाश में पुलिस हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंची। दबिश देकर आरोपी को गिर्फतार किया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. जहां से आरोपी स्वामी निर्मल को जेल भेज दिया गया. 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments