किरंदुल के विकास को लेकर एनएमडीसी सीएमडी से नगर पालिका प्रतिनिधियों की अहम बैठक, सड़क व बाईपास निर्माण पर जोर

किरंदुल के विकास को लेकर एनएमडीसी सीएमडी से नगर पालिका प्रतिनिधियों की अहम बैठक, सड़क व बाईपास निर्माण पर जोर

अरुण शर्मा संवाददाता किरंदुल :नगर के समग्र विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 22 अप्रैल 2026 को नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने एनएमडीसी (NMDC) के सीएमडी अमिताव मुखर्जी से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान नगर की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान हेतु विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में विशेष रूप से किरंदुल में बढ़ते भारी वाहनों के दबाव का मुद्दा सामने रखा गया। प्रतिनिधियों ने बताया कि बस स्टैंड से पापाचंद पेट्रोल पंप तक की सड़क पर लगातार ट्रकों के आवागमन के कारण सड़क जर्जर हो रही है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए उक्त मार्ग पर मजबूत आरसीसी (कंक्रीट) सड़क निर्माण की मांग की गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसके साथ ही नगर के भीतर से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण बढ़ते यातायात दबाव और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए शहर के बाहर बाईपास सड़क निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि बाईपास बनने से शहर के अंदर ट्रैफिक कम होगा, जाम और प्रदूषण में कमी आएगी तथा आम नागरिकों को राहत मिलेगी।बैठक में बस स्टैंड से पापाचंद पेट्रोल पंप तक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की भी मांग रखी गई, ताकि क्षेत्र सुरक्षित और स्वच्छ बन सके।वहीं, सीएसईबी रेलवे कॉलोनी वार्ड क्रमांक 18 में बंद पड़ी स्कूल बस सेवा को पुनः शुरू करने की मांग भी उठाई गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बस सेवा बंद होने से छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है, ऐसे में इसे जल्द बहाल किया जाना आवश्यक है।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बैठक के अंत में एनएमडीसी के सीएमडी अमिताव मुखर्जी ने जनहित से जुड़े इन सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक पहल करते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments