नशे के खिलाफ ‘नया सवेरा’ अभियान: राजिम पुलिस ने 6 लीटर से ज्यादा शराब के साथ युवक पकड़ा

नशे के खिलाफ ‘नया सवेरा’ अभियान: राजिम पुलिस ने 6 लीटर से ज्यादा शराब के साथ युवक पकड़ा


गरियाबंद ,राजिम :- नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 21.04.2026 को थाना प्रभारी राजिम को सूचना मिला की एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने पास देशी मदिरा मसाला शराब ले कर जा रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर थाना से स्टाफ भेज कर रेड कार्यवाही करने पर राजिम मार्ग से कुरूसकेरा रेत खदान से ग्राम सुरसाबांधा की ओर जा रहे आरोपी थेनश कुमार तारक को रोक कर पुछताछ कर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.120 लीटर देशी मसाला शराब कीमती 3400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
थनेश कुमार तारक पिता स्व. यादराम तारक उम्र 19 वर्ष साकिन कुरूसकेरा थाना राजिम जिला गरियाबंद। जप्त सामग्री -
1. 06.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब कीमती 3400 रूपये।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments