छत्तीसगढ़ में BJP नेता का पटवारी पर हमला: मारपीट की घटना CCTV में कैद, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में BJP नेता का पटवारी पर हमला: मारपीट की घटना CCTV में कैद, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा: उत्तर छत्तीसगढ़ में एक भाजपा नेता ने पटवारी की पहले डंडे से पिटाई की, फिर लात से मारा। पूरी घटना CCTV कैद हो गया है। बहरहाल पुलिसने एफआईआर दर्ज कर भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भाजपा नेता ने आरआई के मोबाइल नंबर मांगने को लेकर पटवारी की लात-घूंसे से जमकर पिटाई कर दी। ऑपरेटर को भी पीट दिया। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। अब सरगुजा कलेक्टर के निर्देश के बाद देर रात कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा नेता और एसटी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुजूर (मोनू) ने पटवारी कार्यालय में घुसकर पटवारी प्रकाश मंडल से आरआई अनिता राजवाड़े के संबंध में पूछताछ की। पटवारी ने बताया, आरआई लंच के लिए गई हैं। जितेंद्र कुजूर ने पटवारी से उन्हें फोन लगाने के लिए कहा। प्रकाश मंडल ने कहा , दीवार में उनका नंबर लिखा है, आप खुद लगा लें। वे फोन नहीं उठाती हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पटवारी के इस जवाब से भड़के भाजपा नेता जितेंद्र कुजूर ने पटवारी की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव में आए ऑपरेटर को भी उसने पीट दिया। बचने के लिए पटवारी बाहर निकले तो बाहर जितेंद्र कुजूर ने पटवारी को लात मारी और डंडे से भी पीटा। भागकर पटवारी अपने कमरे में पहुंचे और अंदर का दरवाजा बंद कर खुद को बचाया।

कलेक्टर के निर्देश पर FIR, भाजपा नेता गिरफ्तार

घटना की जानकारी पटवारी प्रकाश मंडल ने पटवारी संघ के पदाधिकारियों को दी। पटवारी संघ के पदाधिकारी दरिमा थाने पहुंचे। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जितेंद्र कुजूर को गिरफ्तार कर लिया है।

पटवारी संघ ने कहा, पुलिस भाजपा नेता का निकाले जुलूस

पटवारी संघ ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर जुलूस निकालने की मांग की है, आंदोलन की चेतावनी दी है। पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा, आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। संघ ने आरोपी का जुलूस निकालने और पटवारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO

आरोपी जितेंद्र कुजूर दरिमा भाजपा मंडल एसटी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है। वह फिटनेस ट्रेनर भी है। सोशल मीडिया पर उसने दबंगई के कई वीडियो भी पोस्ट किया है। एक ऐसे ही वीडियो में वह पिस्टल और बंदूक के साथ दिख रहा है।

उसने भाजपा विधायक प्रबोध मिंज, सांसद चिंतामणि महाराज, महापौर मंजूषा भगत के साथ भी अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments