नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर पार्षद उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति

नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर पार्षद उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियमों के प्रावधानों तथा राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के निर्देशानुसार नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के वार्ड क्रमांक 6 में पार्षद उप निर्वाचन 2026 के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायगढ़ द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त तहसीलदार रायगढ़ श्रीमती नेहा उपाध्याय मोबा. 7389360406 को रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नायब तहसीलदार रायगढ़ श्री हरनंदन बंजारे एवं नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री देवेंद्र बहादुर सिंह को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments