रायपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, शातिर आरोपी गिरफ्तार—13 दोपहिया वाहन बरामद

रायपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, शातिर आरोपी गिरफ्तार—13 दोपहिया वाहन बरामद

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बीटेक डिग्रीधारी है। आरोपी राहुल वर्मा 2023 में 40 नग दोपहिया वाहन चोरी के प्रकरणों में जेल जा चुका है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, शहर में लगातार बाइक चोरी की घटनाएँ सामने आ रही थी। इस शिकायत को कमिशनरेट पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को पकड़ने क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया गया।

विशेष टीम द्वारा घटना व स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाले गए। साथ ही मुखबिर को सक्रिय किया गया। इसी बीच टीम को सूचना मिली कि खरोरा निवासी राहुल वर्मा जो पूर्व में भी वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है, वर्तमान में अलग-अलग दोपहिया वाहनों की सवारी कर रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

टीम द्वारा राहुल वर्मा की पड़ताल करते हुये उसे पकड़ा गया। वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर राहुल वर्मा द्वारा गुमराह किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर राहुल वर्मा द्वारा अलग-अलग स्थानों से कुल 13 नग दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी राहुल वर्मा की निशानदेही पर 13 नग दोपहिया वाहन बरामद किया गया। वाहनों की जांच करने पर 11 नग दोपहिया वाहनों में थाना सिविल लाईन, पण्डरी, सरस्वती नगर, कोतवाली, डी डी नगर, देवेन्द्र नगर, मौदहापारा व पुरानी बस्ती में अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया।

आरोपी राहुल वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 13 नग दोपहिया वाहन कीमत 5,50,000 रूपये जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

आरोपी राहुल वर्मा वर्ष 2023 में रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 40 नग दोपहिया वाहन चोरी के प्रकरणों में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

राहुल वर्मा पिता स्व. योगेश वर्मा उम्र 33 साल निवासी ग्राम बुडेरा आजाद चौक थाना खरोरा रायपुर।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments