रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट की तारीख करीब, 30 अप्रैल को जारी हो सकते हैं नतीजे

रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट की तारीख करीब, 30 अप्रैल को जारी हो सकते हैं नतीजे

रायपुर :  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों विद्यार्थियों को अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन काउंटिंग, मिलान और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अभी जारी है। परिणाम 30 अप्रैल 2026 को जारी किया जा सकता है।

10वीं-12वीं परीक्षा का पूरा शेड्यूल (CGBSE Results 2026)

कक्षा 12वीं – परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू हुई और 18 मार्च 2026 को समाप्त हुई।
कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) – परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू हुई और 13 मार्च 2026 के आसपास पूरी हुई।

इस बार हिंदी विषय के पेपर लीक होने के कारण कक्षा 10वीं की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की गई थी, जिससे रिजल्ट की प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या

हाईस्कूल कक्षा 10वीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
कुल मिलाकर लगभग 5.66 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे।

चिंता में विद्यार्थी

अब लाखों विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य कोर्सों में बैठने के लिए बोर्ड परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई छात्रों का कहना है कि रिजल्ट जल्द आने से उनकी आगे की प्लानिंग आसान हो जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने कहा कि मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा हो गया है। मिलान की प्रक्रिया जारी है। मिलान होने के बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा। सावधानी बरती जा रही है ताकि कोई गलती न हो। कार्य की गति को देखते हुए 30 अप्रैल को रिजल्ट जारी हो सकता है।

रिजल्ट कैसे चेक करेंगे? (CGBSE Results 2026)

जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। DigiLocker पर भी मार्कशीट उपलब्ध होगी।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments