बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल: कापसी-पखांजूर-बांदे में बंद, सर्वसमाज का समर्थन

बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल: कापसी-पखांजूर-बांदे में बंद, सर्वसमाज का समर्थन

पखांजूर : कांकेर जिले के पखांजूर में पिछले दिनों हुई प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध को लेकर नाराजगी बढ़ते नजर आने लगी है. शुक्रवार को बंग समाज ने बंद का आव्हान किया है. जिसका असर कापसी, पखांजूर और बांदे क्षेत्र में सुबह से देखने को मिल रहा है. एसडीएम कार्यालय घेराव के साथ बड़े प्रदर्शन की तैयारी है. 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में नया पारा में प्रशासन ने 6 घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. बंग समाज ने बंद का आव्हान किया है. इस आंदोलन को सर्वसमाज का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे आंदोलन और भी मजबूत होता दिख रहा है.

सुबह से नहीं खुली हैं दुकानें

कापसी, पखांजूर और बांदे क्षेत्र में लगभग सभी दुकानें सुबह से नहीं खुली हैं. पखांजूर में आज बंग समाज का प्रदर्शन देखने को मिल सकता है. बताया जा रहा है कि कार्रवाई को लेकर परलकोट इलाके में माहौल गरमाया हुआ है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments