कोरबा में सनसनी: तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, इलाके में दहशत

कोरबा में सनसनी: तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, इलाके में दहशत

कोरबा : सर्वमंगलवा नगर की बरमपुर बस्ती के तालाब में एक युवक की शुक्रवार सुबह तैरती हुई लाश मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई है. वह कुसमुंडा का खदान के निजी कंपनी में काम करता था. 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कुसमुंबडा थाना के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है.  स्थनीयों की सूचना पर पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची. गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया.

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना और युवक के संबंध में जानकारी जुटा रही है. वहीं परिजनों को सूचना भेजी जा रही है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा। पुलिस की जांच जारी है. 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments