मुरादाबाद के किसान वैज्ञानिक विधि से शिमला मिर्च उगाकर कम लागत में बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. प्रति बीघा सिर्फ 25-30 हजार की लागत आती है और कमाई 1.5 लाख से ज्यादा होती है. अच्छी पैदावार के लिए हाइब्रिड किस्मों का चयन करें. खेत में ड्रिप इरिगेशन लगाएं और मल्चिंग पेपर बिछाएं. इससे पानी की बचत होगी और खरपतवार नहीं उगेंगे. फसल मात्र 60-70 दिनों में तैयार हो जाती है. एक बार लगाने पर 3 से 4 महीने तक लगातार उत्पादन मिलता है. बाजार में सालभर मांग रहने से किसानों को अच्छे दाम मिलते हैं.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
ऐसे करें खेती
कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदी रत्ता ने बताया कि मुरादाबाद के किसान शिमला मिर्च की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. इसकी पहले नर्सरी तैयार करनी होती है. नर्सरी तैयार करके पहले उस नर्सरी को बना लें और वहां पर बीज का रोपण कर दें, जिससे आपकी शिमला मिर्च की फसल तैयार हो जाएगी. उसके बाद एक से डेढ़ महीने के बाद उसे खेत के अंदर रोपण करते हैं. 45 सेंटीमीटर बाय, 45 सेंटीमीटर लाइन से लाइन की दूरी और पौधे से पौधे की दूरी 45 सेमी रखते हुए हम शिमला मिर्च के पौधे लगाते हैं. इसके साथ ही समय-समय पर फसल चेक करते रहना है. इसके अंदर किट का प्रकोप बढ़ता रहता है. इसलिए उसका ध्यान रखना है. जैसे-जैसे फसल आगे बढ़ती है, उसी हिसाब से हल्की से हल्की सिंचाई करके फसल को पाला जाता है. हल्की दोमट मिट्टी में इसकी फसल कर सकते हैं.
मिलेगा तगड़ा मुनाफा
उन्होंने कहा कि 100 से 110 प्रति हेक्टेयर तक का उत्पादन इसे प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही समय से और वैज्ञानिक विधि से इसकी खेती करेंगे, तो अच्छा ही मुनाफा निकलकर आएगा. किसान अन्य खेती के साथ-साथ शिमला मिर्च की खेती भी कर सकते हैं. शिमला मिर्च की खेती किसानों के लिए कम समय में तैयार होने वाली एक ऐसी फसल है, जो अच्छा मुनाफा देकर जाएगी.


Comments