शनिवार का राशिफल 25 अप्रैल: जानकी जयंती पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें उपाय और लकी नंबर

शनिवार का राशिफल 25 अप्रैल: जानकी जयंती पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें उपाय और लकी नंबर

आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि शाम 6:29 बजे तक प्रभावी रहेगी, जबकि आश्लेषा नक्षत्र रात 8:05 बजे तक रहेगा। साथ ही आज जानकी जयंती का पावन अवसर भी है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज आपके जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर असर डालेगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल, साथ ही शुभ रंग और लकी नंबर।

 मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रह सकता है। आपकी समझदारी से किसी उलझन का हल निकल सकता है। काम के प्रति आपका समर्पण आपको सफलता दिलाएगा। परिवार और दोस्तों का सहयोग बना रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। यात्रा के दौरान सामान का ध्यान रखें। घर में शादी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8

 वृष राशि

आज का दिन सकारात्मक रहेगा, लेकिन सफलता के लिए मेहनत जरूरी है। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा। अपनी योजनाएं दूसरों से साझा करने से बचें। परिवार की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 1

 मिथुन राशि

आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। बिजनेस में बड़ा अवसर मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी डील संभव है। निजी जीवन में किसी का हस्तक्षेप ना होने दें। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें और अपने शौक के लिए भी समय निकालें।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 6

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

 कर्क राशि

आज का दिन तरक्की के संकेत दे रहा है। चुनौतियों को स्वीकार करने से आपको लाभ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मदद मिल सकती है। शक और भ्रम से दूर रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार के साथ मंदिर जाने का योग है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3

 सिंह राशि

आज आप कई कामों में व्यस्त रहेंगे। आपके संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। छोटी धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। आपकी सलाह दूसरों के लिए फायदेमंद रहेगी। सामाजिक और पारिवारिक दोनों जगह सम्मान मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7

 कन्या राशि

दिन सामान्य रहेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोंक रिश्तों में मिठास लाएगी। परिवार में विवाह से जुड़ी चर्चा हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 9

 तुला राशि

आज का दिन आपके लिए संतुलन और सफलता लेकर आएगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ज्यादा सोचने से बचें और योजनाओं पर तुरंत काम शुरू करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 4


 वृश्चिक राशि

आज खुशियां आपके साथ रहेंगी। बिजनेस में बदलाव करने से फायदा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है और आमदनी बेहतर होगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7

 धनु राशि

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से रुके काम पूरे हो सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें और समय बर्बाद करने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भावनाओं में बहकर कोई वादा ना करें।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 1

 मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। मेहनत अधिक होने से थकान महसूस हो सकती है। नई योजनाओं पर काम करने का सही समय है।
शुभ रंग: पिच | शुभ अंक: 6

ये भी पढ़े :सीबीएसई मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की किताबें ही मान्य

 कुंभ राशि

आज का दिन मेहनत का फल देने वाला रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क लाभ दिलाएगा। आय अच्छी रहेगी लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। सरकारी कामों में अधिक प्रयास की जरूरत है।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 2

 मीन राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। आपकी मेहनत उम्मीद से ज्यादा फल दे सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से सुकून मिलेगा। युवाओं को करियर में सफलता मिल सकती है। मानसिक शांति के लिए धार्मिक स्थल पर समय बिताएं।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 2








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments